केंद्रीय मंत्री ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां, कहा – सभी योजनाएं गरीबों से जुड़ीं
लाडनूं में आज भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के तहत महासभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भाग लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
कस्बे के बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम भाजपाइयों ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। महासभा में भाग ले रहे जैतारण के विधायक अविनाश गहलोत ने कहा कि भाजपा की सरकार में जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थी वह अधिकतर योजनाएं कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले किसानों की ऋण माफी, बिजली की दरों में बढ़ोतरी नहीं करने, आमजन को सुरक्षा देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया।
बस स्टैंड पर आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में मकराना विधायक रुपाराम मुरावतिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंच पर मां को समर्पित ” तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है, ओ ओ ….मां .. गीत गाकर सभी को इमोशनल कर दिया।
मोदी सरकार की सभी योजनाएं गरीबों की से जुड़ी
मुख्य वक्ता के रूप में भाग ले रहे बीकानेर सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जुड़ी अधिकतर योजनाएं गरीबों को समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री को लेकर आपस में झगड़ा चल रहा है। कांग्रेस शासन में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार ढंग से पेपर तक नहीं करवा पा रही है।
उन्होंने कांग्रेस पर इस प्रकार से निशाना साधते हुए कहा कि 2023 में ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है। भाजपा नागौर जिला देहात अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने स्थानीय स्तर पर कोई विशेष जनहित से जुड़े कार्य नहीं करने का कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह धोलिया, रजनी गावड़िया, नाथूराम कालेरा, जगदीश पारीक, श्यामसुदर पवार सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।|
लाडनूं में हुई भाजपा की जनाक्रोश महासभा:केंद्रीय मंत्री ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां, कहा – सभी योजनाएं गरीबों से जुड़ीं
लाडनूं में आज भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के तहत महासभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भाग लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
कस्बे के बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम भाजपाइयों ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
महासभा में भाग ले रहे जैतारण के विधायक अविनाश गहलोत ने कहा कि भाजपा की सरकार में जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थी वह अधिकतर योजनाएं कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले किसानों की ऋण माफी, बिजली की दरों में बढ़ोतरी नहीं करने, आमजन को सुरक्षा देने का वादा किया था,
लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। बस स्टैंड पर आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में मकराना विधायक रुपाराम मुरावतिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंच पर मां को समर्पित ” तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है, ओ ओ ….मां .. गीत गाकर सभी को इमोशनल कर दिया।
मोदी सरकार की सभी योजनाएं गरीबों की से जुड़ी
मुख्य वक्ता के रूप में भाग ले रहे बीकानेर सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जुड़ी अधिकतर योजनाएं गरीबों को समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री को लेकर आपस में झगड़ा चल रहा है। कांग्रेस शासन में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार ढंग से पेपर तक नहीं करवा पा रही है।
उन्होंने कांग्रेस पर इस प्रकार से निशाना साधते हुए कहा कि 2023 में ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है। भाजपा नागौर जिला देहात अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने स्थानीय स्तर पर कोई विशेष जनहित से जुड़े कार्य नहीं करने का कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह धोलिया, रजनी गावड़िया, नाथूराम कालेरा, जगदीश पारीक, श्यामसुदर पवार सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।}